Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

यूके: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का संबोधन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के केलॉग कॉलेज में एक सभा को संबोधित किया, जहां पर उन्होंने कहा, "उनके शासन मॉडल में भेदभाव की अनुमति नहीं है और वह समाज के सभी वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता देती हैं।" ममता बनर्जी ने समावेशी विकास के महत्व पर बल दिया और कहा कि समाज में विभाजन प्रतिकूल परिणाम देता है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा "...एकता हमारी ताकत है और विभाजन हमें पतन की ओर ले जाता है। ऐसा स्वामी विवेकानंद मानते थे। एकता बनाए रखना एक कठिन काम है, लेकिन लोगों को विभाजित करने में बस एक पल लगता है।" "जब मैं कुर्सी पर होती हूं, तो मैं समाज को बांट नहीं सकती। मुझे कमजोर वर्गों और गरीबों का ध्यान रखना होता है। हमें उनके लिए कड़ी मेहनत करनी होती है। साथ ही, हमें सभी धर्मों, जातियों और पंथों के लिए मिलकर काम करना चाहिए, उनके साथ आगे बढ़ना चाहिए और उनकी मदद करनी चाहिए।"