Breaking News

भारत में महंगी हुई कैन वाली 'डाइट कोक', 10 फीसदी से अधिक बढ़े दाम     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, नहीं तो जारी रहेगा आंदोलन’, अभिजीत दिपके ने कहा     |   दिल्ली: सरकार और सीजेपी प्रतिनिधिमंडल के बीच कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मीटिंग जारी     |   जेपी नड्डा संग बातचीत के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचा सीजेपी प्रतिनिधिमंडल     |   धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर हंगामे के बीच लोकसभा सोमवार तक स्थगित     |  

अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में 7 बांग्लादेशी पकड़े गए

संसदीय चुनाव नजदीक आते ही अधिकारियों ने भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी दई है।

इतनी सुरक्षा-व्यवस्था के बावजूद सात घुसपैठी बांग्लादेश नागरिक गैर-कानूनी तरीके से भारत में घुसने में कामयाब रहे। 

गैर-कानूनी तरीके से भारत में घुसे बांग्लादेशी नागरिकों को सुरक्षा बलों ने शनिवार को बदरघाट के अगरतला रेलवे स्टेशन पर से गिरफ्तार कर लिया। ये सभी कंचनजंगा एक्सप्रेस से चेन्नई जाने की कोशिश में थे।

उन सभी को शनिवार को एक लोकल कोर्ट के सामने भी पेश किया गया।

शिकायत बदरघाट के राजकीय रेलवे पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। एक लोकल मजिस्ट्रेट के सामने ले जाएगा गया फिर सभी को को अदालती कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।