Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

काठमांडू में तीर्थयात्रियों से भरी एसयूवी पलटी, 12 भारतीयों समेत 13 लोग घायल

नेपाल की राजधानी काठमांडू से लगभग 25 किलोमीटर दूर पश्चिम में एक एसयूवी के पलट जाने से 13 लोग घायल हो गए। इसमें 12 भारतीय तीर्थयात्री और एक नेपाली चालक शामिल है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, हादसा मकवानपुर जिले के मातातीर्थ क्षेत्र के पास इंद्र सरोवर नगर पालिका में एक वाहन के पलटने से हुआ। वाहन में तीन बच्चे भी सवार थे। हादसे की वजह चालक का वाहन पर से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।

वाहन दक्षिणी नेपाल के शहर बीरगंज से काठमांडू की ओर जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, घायल यात्रियों को इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया। वे विजयादशमी यानी दशहरे के मौके पर काठमांडू घाटी की तीर्थयात्रा पर थे। पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय ड्राइवर की पहचान अनिल कुमार शाह के रूप में हुई है। उसे जांच के लिए हिरासत में ले लिया गया है।