Breaking News

ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |   दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन     |   ईरान में पेट्रोल हुआ महंगा, ज्यादा खपत करने वालों के लिए बढ़ाई गई कीमत     |   मियामी में ऐमेजॉन कार्गो विमान हादसे की जांच तेज, 5 लोगों की हुई थी मौत     |   यूपी सरकार की तैयारी, ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक 30 मिनट में पहुंचेंगे     |  

केजरीवाल का मुख्यमंत्री कार्यालय बना बॉक्सिंग रिंग, तरुण चुघ ने AAP पर बोला हमला

राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने सोमवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की ओर से केजरीवाल के निजी सचिव (पीए) बिभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया है।

तरुण चुघ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का मुख्यमंत्री कार्यालय इस समय बॉक्सिंग रिंग की तरह दिख रहा है। कभी चीफ सेक्रेटरी को पीट दो, कभी अपनी ही पार्टी की महिला सांसद को पीटा जा रहा है। अब पता नहीं किस किस सांसद की बारी लगने वाली है। इससे स्पष्ट दिख रहा है कि आम आदमी पार्टी में सब कुछ अच्छा नही।