Breaking News

अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |   जंतर-मंतर बवाल पर एक्शन मोड में विपक्ष... पैलेट गन विवाद पर जांच का ब्योरा लेने DCP ऑफिस पहुंचे राहुल गांधी     |  

मुंबई में होर्डिंग गिरने से 35 लोग घायल, करीब 100 लोगों के दबे होने की आशंका

मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार को तेज बारिश और आंधी के दौरान होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गई, जिससे 35 लोग घायल हो गए, जबकि 100 लोगों के दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ये हादसा शाम चार बजकर करीब 30 मिनट पर छेदानगर जिमखाना के पास हुआ। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने बताया, "हादसे में करीब 35 लोग घायल हुए हैं, जबकि 100 लोगों के होर्डिंग के नीचे दबे होने की आशंका है।" उन्होंने बताया कि मौके पर एंबुलेंस भी भेजे गए हैं। बीएमसी के आयुक्त भूषण गगरानी ने बताया कि एनडीआरएफ की एक टीम भी मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंच गई है। 

उन्होंने बताया कि क्रेन और गैस कटर को भी बचाव अभियान के लिए मौके पर पहुंचाया गया है। अधिकारी ने बताया कि घायलों को नगर निगम के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया है।