Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ गुजरात के अहमदाबाद में विरोध प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदुओं और बाकी अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग गुजरात के अहमदाबाद की सड़कों पर उतरे। विरोध प्रदर्शन का आयोजन हिंदू हितरक्षण समिति, कर्णावती की तरफ से किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने पीटीआई वीडियो से कहा, ''ये बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हिंदुओं की एकता का प्रदर्शन है।''

प्रदर्शनकारियों ने हिंदुओं पर हमलों की कड़ी निंदा की और अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए समुदाय के बीच एकता का आह्वान किया। प्रदर्शन में नेताओं, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल हुए।