Breaking News

‘छात्रों पर पैलेट गन से हमला क्यों, उनको मारना-पीटना बंद हो’, बोले राहुल गांधी     |   दिल्ली: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी     |   ‘प्रदर्शनकारी छात्रों पर लगाए केसों को हटाने पर विचार करेगी सरकार’, CJP का बयान     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं’, सरकार संग मीटिंग के बाद CJP ने कहा     |   दिल्ली: जंतर-मंतर के आसपास कई स्थानों पर फेशियल रिकॉग्निशन कैमरे लगाए गए     |  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे COP28 शिखर सम्मेलन स्थल, UAE के राष्ट्रपति ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार देर रात संयुक्त राज्य अमीरात की राजधानी दुबई पहुंचे। इस दौरान भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत किया। बता दें, प्रधानमंत्री आज कॉप-28 के विश्व जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। वहीं, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में COP28 शिखर सम्मेलन स्थल पर पहुंच गए हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस COP28 शिखर सम्मेलन से पहले एक साथ दिखाई दिए।

यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गुरुवार को शुरू हुए जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के 28वें संस्करण के आयोजन स्थल पर उनका स्वागत किया और 12 दिसंबर तक चलेगा।

शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और पीएम मोदी ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। इसके बाद दोनों नेता एंटोनियो गुटेरेस से मिले।यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गुरुवार को शुरू हुए जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के 28वें संस्करण के आयोजन स्थल पर उनका स्वागत किया और 12 दिसंबर तक चलेगा।