Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

सीरिया में तख्तापलट के बाद दमिश्क की सड़कों पर जश्न मनाते दिखे लोग

सीरिया में तख्तापलट के बाद भारी संख्या में लोग दमिश्क की सड़कों पर जश्न मनाते नजर आए। सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतरे और डांस किया। उत्साह से भरे लोग सीरिया का झंडा थामे दिखाई दिए और सड़कों पर नारे लगाए।

लंबे समय से सीरिया की सत्ता पर काबिज राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार गिर गई। रविवार को सीरिया में असद परिवार के 50 साल के शासन का अंत हो गया।

विद्रोहियों को असद सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने में सिर्फ 10 दिन लगे। उन्होेंने प्रमुख शहरों अलेप्पो, हामा और होम्स पर कब्ज़ा कर लिया और असद के वफादार सैनिकों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।