Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

PM नरेंद्र मोदी इटली से भारत के लिए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली की एक दिन की यात्रा पूरी करके भारत के लिए रवाना हो गए हैं। इटली में पीएम मोदी ने  जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया और ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और पोप फ्रांसिस सहित कई वर्ल्ड लीडरों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

इटली के अपुलीया रीजन में जी7 शिखर सम्मेलन के एक आउटरीच सेशन में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने टेक्नोलॉजी में एकाधिकार को खत्म करने का आह्वान किया और कहा कि एक इंक्लूसिव सोसायटी की नींव रखने के लिए इसे क्रिएटिव बनाया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर खास तौर पर जोर देने के साथ टेक्नोलॉजी में मोनोपॉली को खत्म करने के महत्व पर विस्तार से बात की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर राष्ट्रीय रणनीति तैयार करने वाले पहले कुछ देशों में से एक है।

शिखर सम्मेलन से इतर, पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक, यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की, इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, पोप फ्रांसिस और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात की।

भारत के साथ ही इटली ने जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और भारत-प्रशांत क्षेत्र के 11 विकासशील देशों के नेताओं को आमंत्रित किया था।