Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

पीएम मोदी ने पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पोलैंड दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। द्विपक्षीय बातचीत से पहले प्रधानमंत्री मोदी का पोलैंड की राजधानी वारसॉ में चांसलरी में औपचारिक स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के पहले चरण में बुधवार को पोलैंड पहुंचे थे। पीएम मोदी पोलैंड के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव भी जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोलैंड यात्रा पिछले 45 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की पहली यात्रा है।