Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

मोदी ने फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से की बात, बोले- मानवीय सहायता भेजते रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से फोन पर बात की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने युद्धग्रस्त गाजा के अल अहली अस्पताल में हुई नागरिकों की मौत पर संवेदनाएं व्यक्त की। बकौल एजेंसी, फलस्तीन के राष्ट्रपति के साथ बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम फलस्तीनी लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेंगे।