Breaking News

दार्जिलिंग में भूस्खलन के कारण बंद हुई सड़कें, पर्यटक फंसे     |   लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयगराज में एक्शन, 86 गेस्टहाउस-होटल, बैंक्वेट हॉल का रजिस्ट्रेशन निरस्त     |   अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर में लगातार भारी बारिश से आई बाढ़, एक की मौत, 4 लापता     |   NEP 2020 के तहत क्लास-9 के पाठ्यक्रम में बदलाव, पढ़ाया जाएगा आपातकाल 1975-77 का विषय     |   दिल्ली: यमुना बाजार में O जोन क्षेत्र में अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, 300 से ज्यादा घर होंगे ध्वस्त     |  

17 भारतीयों से जल्द मिल सकेंगे भारतीय अधिकारी, एस जयशंकर ने ईरान पर बनाया दबाव

Bengaluru: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को बेंगलुरू में कहा कि 17 भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए वो तेहरान के सम्पर्क में हैं, जो इस वक्त ईरान की कैद में हैं। ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने पुर्तगाल के झंडे वाले कार्गो जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य में रोक कर ईरान के तट पर भिजवा दिया। इस जहाज के क्रू सदस्यों में 17 भारतीय भी हैं। 
 
एस जयशंकर ने कहा कि उन्होंने ईरानी विदेश मंत्री से बात कर उन पर भारतीयों की वापसी का दबाव बनाया है। जयशंकर ने भारतीय दूतावास के अधिकारियों को भी कहा कि उनकी प्राथमिकता इन भारतीयों से जाकर मिलना है। एस जयशंकर के मुताबिक ईरानी विदेश ने भी हर मुमकिन कोशिश करने का भरोसा दिया है।  
 
मौका लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के संकल्प पत्र पर चर्चा का था। जयशंकर ने कहा कि मोदी की गारंटी देश ही नहीं, विदेशों में भी दिखी है। उन्होंने कहा कि विदेश यात्रा पर जाने वाले भारतीय यात्रा बीमा तो लेते हैं, पर अब उनके साथ मोदी की गारंटी भी होती है। ये गारंटी यूक्रेन में, सूडान में और कोविड के समय भी, बार बार दिखी है।