Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

पेरिस जाने वाले भारतीय एथलीटों को आईओए ने दी विदाई

26 जुलाई से शुरू हो रहे पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय एथलीट का जत्था रवाना हो गया है। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने एथलीटों की औपचारिक विदाई की। इस मौके पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा भी मौजूद रहीं।

मांडविया ने पेरिस जाने वाले एथलीटों की औपचारिक विदाई और किट के लॉन्चिंग के दौरान कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि ये दल खेलों में भारत के विकास को बनाए रखेगा।’

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि हाल के वर्षों में सरकार के लिए खेल प्राथमिकता रहे हैं।

इस विदाई समारोह में एथलीटों, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में खेलों से पहले एथलीटों के समर्थन में सरकार की टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के बारे में बताया गया।

भारतीय दल में करीब 120 एथलीट शामिल हैं, जिनमें भाला फेंक में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, 16 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम और रिकॉर्ड 21 निशानेबाज शामिल हैं।