Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

वित्त मंत्री ने सिटीबैंक के सीईओ से की मुलाकात, बैंकिंग सिस्टम को आगे बढ़ाने पर की चर्चा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को सिटीबैंक के सीईओ जेन फ्रेजर से मुलाकात की और भारत के भविष्य के मद्देनजर बैंकिंग सेक्टर पर चर्चा की। वित्त मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दोनों ने कृषि और शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण सेक्टरों में एआई के इस्तेमाल के साथ भारत में तेजी से बढ़ते फार्मास्युटिकल सेक्टर पर चर्चा की।’’

फ्रैजर ने भारत के डिजिटल पेमेंट ट्रांसफॉर्मेशन के लिए वित्त मंत्री की तारीफ की। उन्होंने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को देखते हुए बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए भारत की सराहना की। उन्होंने कहा कि एमएसएमई को सप्लाई चेन का हिस्सा बनाना अहम है।

वित्त मंत्री ने निवेश एवं वित्तीय सेवा देने वाली कंपनी ब्लैकरॉक के सीईओ लॉरेंस डगलस फिंक से भी मुलाकात की। दोनों ने एनआईआईएफ तथा आईएफएससी गिफ्टसिटी के जरिये ग्लोबल इनवेस्टमेंट के मौकों पर चर्चा की। साथ ही ग्रीनटेक और बैटरी स्टोरेज की फाइनेंसिंग पर भी डिस्कस किया। फिंक ने बताया कि ब्लैकरॉक भारत में प्राइवेट पार्टनरों के साथ काम कर रहा है, खासकर इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर ध्यान दे रहा है।