Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आयरलैंड के राष्ट्रपति हिगिंस से मुलाकात की

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार शाम को आयरलैंड के राष्ट्रपति माइकल डी हिगिंस से मुलाकात की। जयशंकर का आयरलैंड के विदेश मंत्री से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। एस. जयशंकर इस सप्ताह ब्रिटेन और आयरलैंड के दौरे पर हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, "उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से दी गई हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।" उन्होंने कहा, "समकालीन दुनिया और इसके विकास संबंधी चर्चाओं पर उनकी अंतर्दृष्टि का सम्मान है। राष्ट्रवाद को मजबूत करने में संस्कृति की भूमिका के बारे में बात की।"

ये जयशंकर की यात्रा का दूसरा चरण है। डबलिन में उनका विदेश मंत्री साइमन हैरिस के साथ द्विपक्षीय वार्ता का भी कार्यक्रम है। आयरलैंड से जयशंकर ब्रिटेन लौटेंगे जहां वे शुक्रवार और शनिवार को बेलफास्ट और मैनचेस्टर में नए वाणिज्य दूतावास के उद्धाटन में शामिल होंगे।