Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

पीएम मोदी की पोलैंड यात्रा को लेकर वारसॉ में प्रवासी भारतीयों में उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोलैंड यात्रा से पहले राजधानी वारसॉ में प्रवासी भारतीय उत्साहित नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी बुधवार सुबह दिल्ली से पोलैंड के लिए रवाना हुए। 45 साल में ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक पोलैंड यात्रा होगी।

पोलैंड में गुजराती समुदाय के लोगों ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि कोई प्रधानमंत्री, जो गुजरात से है वो यहां आ रहा है। पोलैंड में भारत के राजदूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोलैंड यात्रा से दोनों देशों के बीच आर्थिक समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। पीएम मोदी पोलिश प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ भी बातचीत करेंगे।