Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

रूस के दागिस्तान में आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या 21 हुई

रूस के दक्षिणी क्षेत्र दागिस्तान में आतंकवादियों के हमले में घायल एक पुलिस अधिकारी की मौत हो जाने के बाद, कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है.

रविवार को हुए हमले में, आतंकवादियों ने एक गिरजाघर और यहूदी उपासना गृह को निशाना बनाया तथा देरबेंत और उत्तर कॉकेसस के मुस्लिम बहुल क्षेत्र मखाचकला शहरों में पुलिस पर गोलीबारी की. यह हमला, रूस में मार्च के बाद हुआ सबसे घातक हमला है.