Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

Chhath Puja in America: अमेरिका के न्यू जर्सी में छठ पूजा का हुआ आयोजन

बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (बीजेएएनए) के हजारों भारतीय-अमेरिकी लोगों ने छठ पूजा की। वो सूर्य देव की पूजा करने के लिए न्यू जर्सी के एडिसन में पापियानी पार्क में इकट्ठे हुए. श्रद्धालुओं ने पूजा की और एक-दूसरे को प्रसाद भी दिया।

बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (BJANA) ने न्यू जर्सी में छठ पूजा का आयोजन किया, जिसमें 1,000 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए. इस खास मौके पर भक्तों ने शाम को 'अर्घ्य' देकर सूर्य देव की पूजा की. BJANA ने अमेरिका में रहने वाले बिहार और झारखंड के प्रवासी भारतीयों के लिए यह आयोजन किया,

जिससे लोग अपने पारंपरिक त्योहार से जुड़े रह सकें. श्रद्धालुओं ने मिलकर गीत-भजनों के साथ छठ की पूजा की और एक साथ अपने रीति-रिवाजों को मनाते हुए त्योहार की खुशियों का आनंद लिया. BJANA के इस प्रयास से अमेरिका में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली और प्रवासी समुदाय में एकता और अपनत्व का माहौल बना.