Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

'पुतिन को जीतने नहीं दे सकते', राष्ट्रपति बाइडन ने दी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बार फिर यूक्रेन को सैन्य सहायता देने के लिए अनुरोध किया है। बाइडन ने कहा कि यूक्रेन पर रूस की जीत अमेरिकी सैनिकों को युद्ध में लाकर खड़ा कर सकती है।

बाइडन ने कहा कि अगर पुतिन यूक्रेन पर जीत हासिल कर लेते हैं तो वे यहीं तक नहीं रुकेंगे। बाइडन ने कहा कि पुतिन नाटो के सहयोगी देशों पर हमला करेंगे। उन्होंने भविष्यवाणी की और फिर हम कुछ ऐसा करेंगे, जो हम नहीं करना चाहते है। उन्होंने कहा कि हम पुतिन को जीतने नहीं दे सकते।

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि अमेरिका लंबे समय से रूस के साथ बातचीत में यूक्रेन पर दबाव नहीं बनाने की अपनी स्थिति पर कायम है। सुलिवन ने कहा कि यह उन पर निर्भर करेगा। हम इस पैसे को सुरक्षित करने की कोशिश करने के लिए दिन-प्रतिदिन लड़ाई जारी रखेंगे।