Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

भारत से दुश्मनी मोल लेना होगा भारी, भुगतना पडे़गा आर्थिक खामियाजा

भारत और कनाडा के रिश्तों में खट्टास दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। जब कनाडा ने भारत पर कथित आरोपों को मढ़ते हुए एक्शन लिया तो भारत ने भी कनाडा को मुह तोड़ जवाब दिया।  बता  दें कि भारत और कनाडा के रिश्तों में तकरार कि वजह ये  है कि भारत के  खिलाफ आतंकी साजिश को रचने वालें खालिस्तानी आतंकियों का पनाहगार बन चुका है । इन आतंकियों के लिए कनाडा ने भारत से खुले आम दुश्मनी मोल ले ली है। लेकिन इस दुश्मनी का खामियाजा कनाडा को आर्थिक तौर से भुगतना पडेंगा। कनाडा ये बात भूल रहा  है।

भारत और कनाडा के बीच वित्त वर्ष 2023-24 में निर्यात करीब 911 मिलियन डॉलर का निर्यात और आयात 990 मिलियन डॉलर का था. भारत कनाडा से मूल रूप से दाल, कृषि के समान, लुग्दी, लकड़ी, पेपर और खनन उत्पाद आयात करता है, लेकिन भारत के पास इसके लिए दूसरे विकल्प भी खुले हैं>

जबकि कनाडा भारत से दवाइयां, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य रत्न, रेडीमेड कपड़े, कार्बनिक रसायन ,हल्का इंजीनियरिंग सामान, लोहा और मशीनरी सामानों का आयात करता है. यह पूरी दुनिया में उसे भारत में सबसे कम कीमत पर और अच्छी क्वालिटी के मिलते हैं. अगर भारत कनाडा के बीच जारी रिश्तों की तल्खी का असर व्यापार पर पड़ा तो कनाडा में महंगाई बढ़ सकती है. क्योंकि दुनिया के किसी भी दूसरे देश से इन सामानों का आयात कई गुना महंगा पड़ सकता है>