Breaking News

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित परिवार से आज मिलेंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी     |   UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से शुरू     |   नितिन नबीन के 3 दिन के झारखंड दौरे का आज अंतिम दिन     |   अकाली दल का आज पूरे पंजाब के गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ के ऐलान का समर्थन     |   मुंबई में आज निकाला जाएगा ‘आदिवासी GenZ जनआक्रोश मोर्चा’     |  

Bangladesh: ढाका में सात मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 44 लोगों की मौत

Dhaka: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सात मंजिला बिल्डिंग में गुरुवार रात आग लगने से कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए। ढाका के बेली रोड इलाके में ग्रीन कोजी कॉटेज बिल्डिंग में लगी आग से कई रेस्टोरेंट और दुकानें जलकर खाक हो गईं। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग की पहली मंजिल पर बने 'कच्ची भाई' रेस्टोरेंट में गुरुवार रात करीब नौ बजकर 50 मिनट पर आग लगी और ये जल्द ही दूसरी मंजिलों तक पहुंच गई।

सात मंजिला बिल्डिंग से 75 लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें से 42 बेहोशी की हालत में थे। 13 फायर सर्विस यूनिटों को मौके पर भेजा गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सामंत लाल सेन ने कहा कि ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में 33 और (पास में बने अस्पताल) ‘शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी’ में 10 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति की ‘पुलिस अस्पताल’ में मौत हो गई

मंत्री ने बताया कि इन दोनों अस्पतालों में 22 लोगों का इलाज किया जा रहा है और इनकी हालत ‘नाजुक’ है। डॉक्टरों का कहना है कि कुछ लोगों के शव इतनी बुरी तरह झुलस गए हैं कि उनकी पहचान कर पाना भी मुश्किल है। 

चश्मदीदों और अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद लोग बचने के लिए ऊपर की मंजिलों की ओर भागे और कई लोगों को फायर ब्रिगेड से जुड़े लोगों ने सीढ़ियों की मदद से बाहर निकाल लिया। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर लोगों की मौत बिल्डिंग से कूदने, जलने या दम घुटने से हुई।