अमेरिका में 'हिंदू एक्शन' संगठन ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों के खिलाफ सोमवार को वाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने 'बांग्लादेशी हिंदू नरसंहार बंद करो' और बांग्लादेशी कपड़ों का बहिष्कार करने की अपील वाले बैनर दिखाए। उनका कहना है कि वे बांग्लादेशी हिंदुओं को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि चिन्मय कृष्ण दास को रिहा किया जाए। उन्होंने अमेरिका की सरकार और सभी अंतरराष्ट्रीय समुदायों से एक साथ आने का अनुरोध किया है। साथ ही ये भी गुजारिश की कि बांग्लादेश में हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों को बचाया जाए।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.