Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

क्या इंडिया गठबंधन के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे मनोज बाजपेयी

मशहूर फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी ने राजनीति में जाने के कयासों और सवालों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. क्या मनोज बाजपेयी आने वाले लोकसभा के चुनाव में इंडिया गठबंधन की ओर से उम्मीदवार होंगे? इस सवाल का उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर जवाब दिया है. उन्होंने एक्स पर उस कयास को फिलहाल खारिज कर दिया है जिसमें ये कहा गया था कि मनोज बाजपेयी के राजनीति में जाने की संभावना है. इस गॉसिप को री-पोस्ट करते हुए मनोज बाजपेयी ने एक्स पर लिखा कि ‘अच्छा ये बताइये, ये बात किसने बोला या कल रात सपना आया? 

मनोज बाजपेयी की प्रतिक्रिया को फिलहाल उनकी ओर से पॉलिटिक्स में नो एंट्री के तौर पर ही देखा जा रहा है. यानी फिलहाल वो चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं. उनके बारे में पिछले एक साल से कहा जा रहा था कि वो बिहार की पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट से विपक्षी गठबंधन भारत का उम्मीदवार हो सकते हैं. पश्चिमी चंपारण उनका गृह क्षेत्र है, लिहाजा उनकी अपनी एक अलग ही लोकप्रियता है, अगर वो चुनाव लड़ते हैं तो जरूर जीत हासिल हो सकती है.