Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

भारत-पाक के बीच तनाव कम होने के बाद वैष्णो देवी तीर्थयात्रा में आई तेजी, सुरक्षा के मजबूत इंतजाम

Jammu and Kashmir: जम्मू के माता वैष्णो देवी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले हफ्ते हुए सैन्य टकराव के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी आई थी, लेकिन दोनों देशों के बीच सैन्य गतिविधियों के टलने के बाद तीर्थयात्रियों की संख्या में फिर से बढ़ोतरी हुई है। 

जिससे श्रद्धालु एक बार फिर माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा करने और आशीर्वाद लेने के लिए आने लगे हैं। श्रद्धालुओं ने ये भी कहा कि वे मंदिर के रास्ते में किए गए सुरक्षा प्रबंधों से खुश हैं। श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। भारत-पाक तनाव के कारण जो हेलीकॉप्टर सेवाएं रोक दी गई थीं, वो भी बुधवार से शुरू हो जाएंगी।