Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

वो लोकसभा सीट जहां 537 ने भरा पर्चा, 480 उतरे मैदान में

देश में 7 चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव का पहला चरण संपन्न हो चुका है और अन्य चरणों में चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने शुक्रवार (19 अप्रैल) को अपना नामांकन दाखिल कर दिया. बड़ी संख्या में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार अपने-अपने क्षेत्रों में नामांकन दाखिल कर रहे हैं. कभी आपने सोचा है कि एक संसदीय सीट पर सबसे अधिक कितने उम्मीदवारों के बीच जंग हुई होगी. एक सीट पर कितने प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई होगी. कितनी महिला प्रत्याशियों ने अपनी जमानत गंवाई होगी.