Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

सोना 680 रुपये चढ़ा, चांदी 1,400 रुपये उछली

Delhi: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु की दरों में उछाल के बीच स्थानीय बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतें 680 रुपये उछलकर 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार पिछले सत्र में पीली धातु 72,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

चांदी भी 1,400 रुपये बढ़कर 93,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले सत्र में 91,900 रुपये प्रति किलोग्राम थी।