Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

Maharashtra: शिरडी के साईं बाबा मंदिर को मिला बम से उड़ाने का मेल, कड़ी की गई सुरक्षा

महाराष्ट्र के शिरडी में श्री साईं बाबा संस्थान को दो मई को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें साईं मंदिर पर बम हमले की धमकी दी गई थी। ईमेल में कथित तौर पर "शक्तिशाली पाइप बम" का जिक्र किया गया था, जिसके बाद संस्थान के अधिकारियों और पुलिस ने त्वरित प्रतिक्रिया दी। साईं संस्थान के सीईओ गोरक्ष गाडिलकर ने कहा कि ईमेल को तुरंत अहिल्यानगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को भेज दिया गया।

गाडिलकर ने कहा, "श्री साईं बाबा संस्थान को कल एक थ्रेट का मेल आया था। श्री साईं बाबा का मंदिर उड़ा देंगे तो एक मेल आने के बाद ये मेल अहिल्यानगर के एसपी को भेजा है। संस्थान की खुद की सिक्योरिटी है, लगभग 1000 सिक्योरिटी तो हमारा है। तो मेल आने के बाद तुरंत मंदिर परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई और तलाशी ली गई।"

इससे पहले भी शिरडी मंदिर को धमकी भरे मेल मिले चुके हैं, जो बाद की जांच में फर्जी पाए गए थे। हालांकि धमकी भरे मेल मिलने से अधिकारी सतर्क हैं और जांच जारी है। संस्थान के सुरक्षा अधिकारी रोहिदास माली द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद शिरडी पुलिस स्टेशन में औपचारिक रूप से मामला दर्ज किया गया है।