Breaking News

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश     |   नागपुर: गोधनी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती     |   UP: ‘देश की संस्थाओं को अपमानित करना गलत’, सीएम योगी का राहुल गांधी पर पलटवार     |   साइबर टेररिज्म केस 2025: NIA की तेलंगाना के पेड्डापल्ली में कई जगहों पर छापेमारी     |   झारखंड सरकार ने पेपरलीक मामले में SC का नोटिस स्वीकारा, दाखिल करेगी जवाब     |  

रमेश बिधूड़ी को लगा झटका, भेजा गया कारण बताओ नोटिस

लोकसभा में चर्चा के दौरान बीएसपी सांसद दानिश अली के खिलाफ असंसदीय भाषा के इस्तेमाल के आरोप में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर यह एक्शन लिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर पार्टी ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

 इससे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने रमेश बिधूड़ी से बात की उनके बयान पर गंभीर नाराजगी जताई। ओम बिरला ने रमेश बिधूड़ी को फटकार लगाने के बाद उन्हें भाषा की मर्यादा का ध्यान रखने की चेतावनी भी दी।