Breaking News

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मिलकर जॉइंट डिफेंस डील पर साइन किए     |   चरखी दादरी गैंगवार में शामिल आरोपी रोहित उर्फ कातिया को पुलिस ने अरेस्ट किया     |   संसद में हंगामे के बीच अमित शाह से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की     |   बच्चे की मौत पर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंक डाला     |   छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत, मांगी मंजूरी     |  

शिमला में फिर शुरू हुई बारिश, भूस्खलन और तबाही की आशंका

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दो दिनों तक आसमान साफ रहने के बाद फिर से बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से लोग डरे हुए हैं और उन्हें भूस्खलन व तबाही का डर सता रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बार-बार हो रही बारिश से उनका काम रुक गया है और सड़कों के ब्लॉक होने से मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उन्हें डर है कि कहीं भूस्खलन न हो जाए और कोई काम के लिए बाहर गया हो तो वहीं फंस न जाए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शिमला में पूरे हफ्ते बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। इस मानसून सीजन में हिमाचल प्रदेश में बारिश और सड़क हादसों में अब तक कुल 380 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि राज्य को ₹4,000 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।