केरल के इडुक्की में मरयूर और कंथल्लूर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर हैं, जिसमें हरे-भरे चंदन के जंगल और प्राचीन डोलमेन (मुनियारा) शामिल हैं। मानसून के दौरान राजसी पम्बर नदी के बहाव के बदौलत यहां के दृश्य और भी मनमोहक हो जाते हैं। पम्बर नदी केरल से होकर लगभग 29 किलोमीटर बहती है और फिर तमिलनाडु में प्रवेश करती है। इसका उद्गम देवीकुलम से होता है और इसकी कई महत्वपूर्ण सहायक नदियां हैं, जिनमें एराविकुलम, मैलाडी, तीर्थमाला, चंगालार और थेनार नदियां शामिल हैं। इसका एक प्रमुख आकर्षण थुवनम जलप्रपात है।
हालांकि गर्मियों में इसका जलस्तर अक्सर कम हो जाता है, लेकिन मानसून इसका बहाव बढ़ जाता है। पहाड़ी गाँव मरयूर से होकर बहते हुए ये नदी पर्यटकों को और अधिक आकर्षित करती है। कुछ हिस्सों में ये चौड़ी नदी की तरह फैलती है, जबकि अन्य में यह चट्टानों से झागदार छोटे झरनों के रूप में गिरती है। हालांकि ये नजारे बेहद सुंदर है, लेकिन स्थानीय लोग चेतावनी देते हैं कि इसका प्रवाह खतरनाक हो सकता है।
केरल: मानसून की बारिश के बाद पम्बर नदी पूरे उफान पर
You may also like
अली फजल बने पुलिस अफसर, ‘Raakh’ का फर्स्ट लुक रिलीज, सोनाली बेंद्रे भी अहम भूमिका में.
नोरा फतेही के गाने पर विवाद: ‘Sarke Chunar Teri Sarke’ पर फतवा, सरकार ने लगाया बैन.
'Vvan’ में पहली बार साथ दिखेंगे तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा, एक्ट्रेस बोलीं-ये मेरा सपना था!.
‘व्वान’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा संग नजर आएंगी तमन्ना भाटिया, बोलीं- सपना हुआ पूरा.