Breaking News

सिक्किम टनल लैंडस्लाइड में अबतक 9 शव बरामद     |   NEET एग्जाम लीक पर बोले पीएम मोदी, NDA संसदीय दल की बैठक में कहा- जिम्मेदार लोगों पर लिया सख्त एक्शन     |   यूक्रेन के पास मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत से भारत नाराज, रूसी राजदूत तलब     |   किसानों को रोकने के लिए बनाई गई 'पत्थरों की दीवार', कुंडली बॉर्डर पर गरमाया माहौल     |   मॉनसून सत्र: राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित     |  

शेयर बाजार सूचकांक गुरुवार को बढ़त के साथ बंद, एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी

Share Market: शेयर बाजार सूचकांक गुरुवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी में दूरसंचार, फार्मा और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी की वजह से एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड लगभग एक फीसदी बढ़कर 106.48 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 789 अंक चढ़कर 75 हजार 398 पर, जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 277 अंक चढ़कर 23 हजार 689 पर बंद हुआ। सेंसेक्स बाजार में भारती एयरटेल, इटरनल लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, अदानी पोर्ट्स और सन फार्मा लाभ कमाने वाले, जबकि इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और हिंदुस्तान यूनिलीवर प्रमुख नुकसान उठाने वाले शेयर रहे।

क्षेत्रीय स्तर पर, धातु, दूरसंचार, बैंक, स्वास्थ्य सेवा, वित्तीय सेवाएं और बिजली क्षेत्र के शेयरों ने बाजार को रफ्तार दी, जबकि आईटी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी फायदे में रहे।

गुरुवार को यूरोप के बाजार फायदे में कारोबार कर रहे थे। बुधवार को ज्यादातर अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 4 हजार 703 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।