Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

पहलगाम हमले के बाद वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं में कमी, श्राइन बोर्ड ने की सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक

Katra: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी दर्ज की गई है। ये कमी पिछले सप्ताह पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आई है। टूर ऑपरेटरों का कहना है कि आतंकी हमले का उनके कारोबार पर बहुत बुरा असर पड़ा है।

कटरा में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश वजीर ने भी बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं की कमी की बात तो मानी है लेकिन कटरा को श्रद्धालुओं को सुरक्षित भी बताया है। शुक्रवार को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सुरक्षा एजेंसियों और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें वैष्णो देवी मंदिर की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक के बाद बोर्ड ने बताया कि वैष्णो देवी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मई के पहले सप्ताह तक कटरा शहर में एक कमांड और कंट्रोल सेंटर चालू कर दिया जाएगा।