Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

प्राण प्रतिष्ठा से पहले बोले जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री विजयेंद्र सरस्वती

श्री राम आज अयोध्या आ रहे हैं. पूरा देश जिस दिन का पलके बिछाए इंतजार कर रहा था, आज आखिरकार वह दिन आ ही गया है. श्री राम भारतवर्ष की प्राणशक्ति हैं. राम के मंदिर का आज उद्घाटन है. बीते कई दिनों से आज के दिन और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जितना इंतजार था उतना ही इस दिन को लेकर राजनीति भी हो रही थी. और इस राजनीति के केंद्र में था चारों शंकराचार्यों का बयान. वह बयान जिसमें चारों शंकराचार्यों ने प्राण प्रतिष्ठा में ना जाने की बात कही थी. उनका कहना था कि मंदिर अभी अधूरा है, और एक अधूरे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा नहीं की जा सकती.