Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

रामलला की संपूर्ण तस्वीर को लीक करना सही नहीं

अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन और ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह 22 जनवरी को होना है. इससे पहले कल राम भक्तों के लिए एक तस्वीर आई जिसमें रामलला की विहंगम प्रतिमा दिख रही थी. तस्वीर सामने आने के बाद राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, है कि जहां नई मूर्ति है, वहीं प्राण प्रतिष्ठा के नियम हो रहे हैं और अभी रामलला के शरीर को कपड़े से ढक दिया गया है.

पुजारी दास ने कहा है कि जो आंख खुली हुई मूर्ति दिखाई गई, वो सही नहीं है. पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा है कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले नेत्र नहीं खुलेंगे और अगर ऐसी तस्वीर आ रही है तो इसकी जांच होगी कि ऐसा किसने किया है. कल दरअसल प्राण प्रतिष्ठा के तीन दिन पहले रामलला की संपूर्ण तस्वीर मीडिया में आ गई थी.