Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

Paris Olympics 2024: भारतीय निशानेबाज 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट से बाहर

भारतीय निशानेबाज शनिवार को पेरिस ओलंपिक के 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालीफिकेशन स्टेज में हार गए। रमिता और अर्जुन बाबूता 628.7 के कुल स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहे। वहीं एलावेनिल वलारिवान और संदीप सिंह 626.3 के कुल स्कोर के साथ 12वें स्थान पर रहे।

रमिता और अरहुन बाबुता की जोड़ी तीन शॉट शेष रहते हुए पांचवें स्थान पर रही, लेकिन मेडल राउंड कट-ऑफ से एक दशमलव शून्य अंक पीछे रह गई। बबुता ने दूसरी रिले में अच्छी शुरुआत की और उसका नंबर 10.5, 10.6, 10.5, 10.9 रहा। वहीं  रमिता का सेकेंड सीरीज में 10.2, 10.7, 10.3, 10.1 नंबर रहा। उनकी कोशिश से टीम शीर्ष आठ पर रही।

लेकिन, ब्रॉन्ज मेडल के दौर में पहुंचने के लिए उन्हें और ज्यादा नंबरों की जरूरत थी। क्वालीफिकेशन में चीन को पहला, कोरिया को दूसरा और कजाकिस्तान को तीसरा स्थान मिला। पदक मुकाबलों में एंट्री के लिए किसी भी टीम को टॉप फोर में पहुंचना होता है।