Breaking News

दिल्ली: गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से बाइक सवार 3 लोग गिरे, गंभीर रूप से घायल     |   ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने इस्तीफे का ऐलान किया     |   फिरोजाबाद: CM योगी ने 658 करोड़ की 81 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया     |   निहंग-व्यापारी विवाद: पंजाब के CM भगवंत की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बातचीत हुई     |   उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में हुए पुल हादसे का संज्ञान लिया     |  

फीफा रैंकिंग में भारत 124वें नंबर पर, अर्जेंटीना की बादशाहत कायम

भारतीय फुटबॉल टीम गुरुवार को जारी फीफा मेंस रैंकिंग में 124वें नंबर पर बरकरार रही। मौजूदा विश्व चैंपियन और कोपा अमेरिका विजेता अर्जेंटीना ने अपनी बादशाहत कायम रखी है। जून में जारी फीफा रैंकिंग में भारतीय मेंस नेशनल फुटबॉल टीम लिस्ट में तीन पायदान खिसक गई थी। ऐसा उसके कतर और अफगानिस्तान से 2026 विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम होने की वजह से हुआ था। 

पिछले साल दिसंबर से भारत का रैंकिंग में खिसकना जारी है। भारतीय टीम पिछले साल टॉप 100 में पहुंची थी, जिसमें उसकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 99 रही थी। इसके बाद से रैंकिंग में गिरावट जारी है। एशिया में भारत 22वें नंबर पर है, जिसमें वो लेबनान, फलस्तीन और वियतनाम से पीछे है। अर्जेंटीना ने सफलतापूर्वक कोपा अमेरिका खिताब बरकरार रखने के बाद रैंकिंग में टॉप पोजीशन पर पकड़ मजबूत कर ली है। 

फ्रांस यूरो 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद दूसरे नंबर पर है। हाल ही में यूरोपीय चैंपियन बनी स्पेन पांच पायदान के फायदे से तीसरी रैंकिंग पर पहुंच गई है। वहीं उससे हारने वाली इंग्लैंड एक पायदान ऊपर चौथी पोजीशन पर पहुंच गई। फीफा रैंकिंग में ब्राजील पांचवें, बेल्जियम छठे, नीदरलैंड सातवें, पुर्तगाल आठवें और कोलंबिया नौंवे पायदान पर है।