Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

चंदू चैंपियन के रोल में खुद को कार्तिक आर्यन ने कैसे किया ट्रॉन्सफॉर्म?

कार्तिक आर्यन पिछले कुछ सालों में अपने एफर्ट से सभी को इंप्रेस करने में सफल रहे हैं. वे वैसे तो प्यार का पंचनामा फिल्म से ही सुर्खियों में आ गए थे लेकिन पिछले कुछ सालों में अपने चैलेंजिंग रोल्स से उन्होंने अलग ही माहौल बना दिया है. उन्होंने प्रोड्यूसर्स का भरोसा जीता है और यही वजह है कि उन्हें एक के बाद एक अच्छे प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं. अब एक्टर एक और बड़े रोल के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुके हैं. उनकी फिल्म चंदू चैम्पियन रिलीज हो गई है. इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने ऐसा ट्रॉन्सफॉर्मेशन किया है जैसा अब तक किसी फिल्म के लिए नहीं किया.