हिमाचल प्रदेश के मनाली में भारी बारिश की वजह से ब्यास नदी उफान पर है। इसकी वजह से नदी के किनारे के इलाके में बने घरों और दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। मनाली शहर के पास एक छोटे से गांव बाहंग में कई दुकानदारों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। ब्यास नदी के बढ़ते जल स्तर ने उनकी दुकानें बर्बाद कर दीं। चपेट में आईं दुकानों का सामान पानी में भी बह गया।
छोटे व्यवसाय मालिकों ने दुकानों में रखे अपने सामान को बचाने की भरसक कोशिश की लेकिन बढ़े जल स्तर की वजह से उनकी ये कोशिशें नाकाफी साबित हुईं। हालांकि नुकसान झेल रहे दुकानदार इस बात से राहत महसूस कर रहे हैं कि कोई जनहानि नहीं हुई। ब्यास नदी के बढ़ते जलस्तर से बने हालात को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे के इलाकों को खाली करने और सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा है।
मनाली में भारी बारिश, ब्यास नदी उफान पर
You may also like
भैया दूज पर सीएम योगी ने निभाया भाई का धर्म, प्रदेश की महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर.
शिक्षा और कौशल विकास का केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश, योगी सरकार में बढ़े विश्वविद्यालय और रोजगार के अवसर.
सीएम योगी ने 1057 नवचयनित दरोगाओं को दी बड़ी राहत, 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ.
गढ़मुक्तेश्वर और तिगरी मेला बनेगा श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक: सीएम योगी.