Breaking News

दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |   PM मोदी आज एशियन गेम्स के पदक विजेताओं से मिलेंगे     |   दिल्ली: अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेस नेता पुलिस हिरासत में     |   इंडिया गेट पर हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को रिहा किया     |   अमेरिका में नवरात्रि उत्सव के दौरान गोलीबारी की साजिश के आरोप में 19 साल का युवक गिरफ्तार     |  

इंजीनियर राशिद ने तिहाड़ में किया सरेंडर, जमानत याचिका पर सुनवाई टली

दिल्ली की एक अदालत ने जेल में बंद बारामूला के सांसद इंजीनियर रशीद के जमानत आदेश को टाल दिया है। एडिशनल सेशन जज चंदर जीत सिंह ने मामले की सुनवाई टाल दी है। उन्हें याचिका पर सोमवार को आदेश पारित करना था।

उन्होंने कहा कि हम अधिकार क्षेत्र के मुद्दे पर विचार कर रहे हैं, गौर किया जा रहा है कि इस मामले को कानून निर्माताओं पर मुकदमा चलाने के लिए स्पेशल कोर्ट को ट्रांसफर किया जाए या नहीं। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए इंजीनियर रशीद के नाम से मशहूर शेख अब्दुल रशीद को 10 सितंबर को अंतरिम जमानत दी गई थी।

अदालत आतंकवाद वित्तपोषण के कथित मामले में सांसद इंजीनियर रशीद की जमानत याचिका पर 19 नवंबर को फैसला सुनाएगी। इस बीच, राशिद ने अपनी अंतरिम जमानत अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को तिहाड़ जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर किया।