Breaking News

हिमाचल: सोलन के पास एक चलती कार पर गिरी चट्टान, एक की मौत, दो लोग घायल     |   AAP सरकार के पास फंड था, लेकिन तब न यमुना साफ हुई और न सड़कें बनीं: CM रेखा गुप्ता     |   पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली HC का बड़ा आदेश, अस्थायी तौर पर अतिरिक्त PSO मिलेगा     |   पीएम मोदी का नया संदेश, बोले- 15 अगस्त को हर घर तिरंगा लहराएं     |   'हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा...', पीएम मोदी ने Instagram पर की अपील     |  

म्यांमार में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई तीव्रता

म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई है. यह भूकंप जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे आया था. यह हल्का से मध्यम स्तर का भूकंप माना जाता है. इस भूकंप का असर म्यांमार और उसके आस-पास के कुछ हिस्सों में महसूस किया गया. भूकंप आने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.

रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई तीव्रता

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि म्यांमार में भारतीय समयानुसार मध्यरात्रि 12 बजकर 28 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसके बाद लोग दहशत में आ गए.