Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

OMR शीट में हेरफेर का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

ओएमआर शीट में हेरफेर करने में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के अधिकारियों की संलिप्तता का आरोप लगाने वाली एक अन्य याचिका पर सुनवाई को आज सुप्रीम कोर्ट ने टाल दी. सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एनईईटी-यूजी 2024 परीक्षा विवाद से संबंधित दायर याचिकाओं की सूची में यह सूचीबद्ध की गई थी.

जस्टिस मनोज मिश्रा और एसवीएन भट्टी की अवकाशकालीन बेंच ने याचिकाकर्ता से हाईकोर्ट के समक्ष दायर इसी तरह की याचिका को वापस लेने के लिए कहने के बाद इसे अगले सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया.