Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

शेयर बाजार में भारी गिरावट, अतिरिक्त 25 फीसदी अमेरिकी टैरिफ का असर

Mumbai: भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का लगाया 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लागू हो गया है। रूस से तेल खरीदने पर ये जुर्माना लगाया गया है। इसका असर गुरुवार को शेयर बाजार पर दिखा। बेंचमार्क सूचकांकों में भारी गिरावट दर्ज की गई।

अतिरिक्त 25 प्रतिशत के साथ भारत पर अमेरिका का लगाया कुल टैरिफ 50 फीसदी हो गया है। गुरुवार को 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 706 अंक गिरकर 80 हजार 80 पर, जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 211 अंक गिरकर 24 हजार 501 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक, इंफोसिस, पावर ग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, जबकि टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा फायदे में रहे।

लगभग सभी क्षेत्रीय सूचकांक नुकसान में बंद हुए। आईटी, रियल्टी और वित्तीय सेवा शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई और शंघाई का कंपोजिट सूचकांक फायदे में बंद हुए, जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग नुकसान में बंद हुआ।

यूरोपीय बाजारों का मिला-जुला रुख रहा। बुधवार को अमेरिकी बाजार फायदे में बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 6 हजार 516 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।