Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

अचानक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे अश्विनी वैष्णव

लोक आस्था के महापर्व छठ का त्योहार मनाने के लिए लोग दिल्ली से बड़ी संख्या में अपने घर जा रहे हैं। इसके लिए भारतीय रेल ने भी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए कई स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इस बीच, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार शाम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और लोगों से बातचीत की।

 

अचानक ट्रेन में चढ़ें रेल मंत्री

रेल मंत्री नई दिल्ली स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में भी चढ़ें। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से भी बातचीत की। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि इस साल त्योहार के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है। पिछले कई महीनों से प्लानिंग की जा रही थी पिछले वर्ष से करीब 3 गुना ट्रेन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस और डॉक्टर्स तैनात हैं, पूरी व्यवस्था की गई है और यात्री संतुष्ट हैं।