Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

Animal Box Office Day 12: रणबीर की ‘एनिमल’ का तूफान जारी

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल लगातार धमाल मचा रही है. ये फिल्म देश और पूरी दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं. लेकिन, रेस में अभी भी एनिमल का नाम सबसे आगे है. अब चलिए जानते हैं आखिर फिल्म ने अबतक इंडिया से लेकर वर्ल्डवाइड कितना बिजनेस कर लिया है?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर और रश्मिका की ये फिल्म दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ के क्लब में अपना नाम दर्ज करवा लेगी. बता दें कि फिल्म ने सभी भाषाओं में 12 दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 13 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इसी के साथ अबतक रणबीर की इस फिल्म ने 458.12 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है.