Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली LG पर लगाए आरोप

आम आदमी पार्टी और उपराज्यपाल के बीच तनातनी लगातार बढ़ती ही जा रही है. दक्षिणी दिल्ली में सड़क को चौड़ा करने के लिए काटे गए तकरीबन 1100 पेड़ों के मामले पर आप ने एक बार फिर से दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर हमला बोला है. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा LG और अधिकारियों ने मिली भगत कर अवैध रूप से बिना सुप्रीम कोर्ट और वन विभाग की इजाजत के बिना पेड़ काटे है और अब सुप्रीम कोर्ट में LG को बचाने के लिए अधिकारी झूठ बोल रहे हैं.

दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर LG को गुमराह किया गया तो अब तक उन अफसरों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई. LG पर आरोप लगाते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘जहां पर यह 1100 पेड़ गैरकानूनी तरीके से काटे गए हैं, DDA के मेंबर इंजीनियरिंग अशोक गुप्ता द्वारा दाखिल किए गए हलफनामे में भी इस बात को माना है, जबकि LG महोदय शुरू से ही इस बात को छुपा रहे थे और वहीं पर उन्होंने सड़क को चौड़ा करने का आदेश दिया.’