Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

सलमान खान पर हमले की थी साजिश, बिश्नोई गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक्टर सलमान खान पर हमला करने की कथित साजिश रचने के आरोप में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पिछले महीने पनवेल में सलमान खान के फार्म हाउस पर उन्हें निशाना बनाने की साजिश की खबर मिलने के बाद जांच शुरू हुई।

पुलिस ने कहा कि जेल में बंद चारों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के संपर्क में थे और उन्होंने बिश्नोई भाइयों के कहने पर फार्महाउस और उन जगहों की रेकी की थी जहां सलमान खान  जाते थे। नवी मुंबई पुलिस ने अपनी एफआईआर में लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई समेत 17 लोगों के नाम दर्ज किए हैं।

गिरफ्तार किए गए चारों लोगों की पहचान धनंजय तापेसिंह उर्फ ​​अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ ​​नाहवी, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ ​​जावेद खान के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपितों पर समेत भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120-बी (साजिश) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लॉरेंस बिश्नोई वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती जेल में बंद है, जबकि अनमोल बिश्नोई के बारे में माना जाता है कि वो अमेरिका या कनाडा में है। 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा में सममान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो बाइक सवारों ने कई राउंड फायरिंग की थी। शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात से गिरफ्तार किया गया था।