Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

बॉक्स ऑफिस पर फीका रहा 'चंदू चैंपियन' का जादू, पहले दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़

Chandu Champion Box Office Collection: कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म "चंदू चैंपियन" ने अपने पहले दिन डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 5.4 करोड़ रुपये की कमाई की है। प्रोड्यूसर ने शनिवार को ये जानकारी दी। "एक था टाइगर", "बजरंगी भाईजान", "83" और "काबुल एक्सप्रेस" जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले फिल्म मेकर कबीर खान ने "चंदू चैंपियन" को डायकरेक्ट किया है। ये फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू दिए हैं।

"चंदू चैंपियन" को साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और कबीर खान फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। प्रेस नोट में प्रोड्यूसर ने कहा कि फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। "दर्शकों के जबरदस्त प्यार से फिल्म ने पहले दिन भारत में बॉक्स ऑफिस पर 5.4 करोड़ रुपये की कमाई की।

उन्होंने कहा, "... ये वाकई में फिल्म के लिए अच्छी शुरुआत है और फिल्म ने जिस तरह की चर्चा और उत्साह पैदा किया है, उसे देखते हुए फिल्म वीकेंड में अपनी कमाई में उछाल लाएगी।"

भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन से प्रेरित, "चंदू चैंपियन" में आर्यन लीड रोल में हैं। ये भारतीय सेना के सिपाही, पहलवान, मुक्केबाज, 1965 के युद्ध के दिग्गज और तैराक सहित अलग-अलग उम्र और फेज की भूमिका निभाते हैं। फिल्म में विजय राज, भुवन अरोड़ा और राजपाल यादव भी अहम रोल में हैं।