Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

Manipur: अलग केंद्र शासित प्रदेश की मांग को लेकर पहाड़ी इलाकों में बंद

मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में सोमवार को बंद है। इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) ने अलग केंद्र शासित प्रदेश की मांग करते हुए 'शांतिपूर्ण' प्रदर्शन का ऐलान किया है। पहाड़ी इलाकों में पांच जिले शामिल सेनापति, तमेंगलोंग, चुराचांदपुर, चंदेल और उखरुल हैं। 

कई जगहों सुरक्षा बलों को तैनात कर वहां बैरीकेड लगाए गए है। राज्य में कुकी समुदाय की संस्था आईटीएलएफ ने रैली का ऐलान किया है। उन्होंने राज्य में आगामी स्वायत्त जिला परिषद (एडीसी) चुनावों का भी विरोध किया।

उनकी मांगों में फ्री मूवमेंट रिजीम (एफएमआर) को हटाने के फैसले को रद्द करना और जिरीबाम के लिए बफर जोन बनाना शामिल है। इससे पहले रविवार को दो समुदायों के हथियारबंद लोगों के बीच गोलीबारी हुई थी।