Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

कर्नाटक के कलबुर्गी एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जांच जारी

कर्नाटक के कलबुर्गी एयरपोर्ट को सोमवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। धमकी के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट परिसर में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड जांच कर रहे हैं।

कलबुर्गी के पुलिस आयुक्त चेतन आर. ने बताया कि एयरपोर्ट निदेशक को सोमवार सुबह गुमनाम आईडी से ईमेल मिला जिसमें कहा था कि एयरपोर्ट परिसर के अंदर बम लगाया गया है।