Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

बॉक्स ऑफिस पर छाया 'Stree 2' का आतंक, पहले दिन वर्ल्ड वाइड कमाए 283 करोड़ रुपये

Box Office Collection: एक्टर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म "स्त्री 2" ने ओपनिंग वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्ड वाइड 283 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। प्रोडक्शन हाउस के आधिकारिक एक्स पेज के मुताबिक "स्त्री 2" ने भारत में 204 करोड़ रुपये का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

अमर कौशिक डायरेक्टेड 'स्त्री 2' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें एक्टर अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना भी हैं।